उचकागांव: लापता बच्चा मीरगंज में मिला, परिजनों की तलाश जारी
मीरगंज: एक मासूम बच्चा अपनों से बिछड़कर किसी तरह भटकते हुए मीरगंज पहुंच गया है। राहगीरों की नजर जब इस डरे-सहमे बच्चे पर पड़ी, तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पूछताछ करने पर बच्चे ने अपना घर 'सिंगहा' बताया है, लेकिन वह इसके आगे का पता बताने में असमर्थ है। फिलहाल यह बच्चा मीरगंज स्थित 'जिमी सेल्स' स्टोर के कर्मियों की देखरेख में पूरी तरह सुरक्षित है।