परिहार: वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
परिहार प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सज-धज कर वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा गया तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी गई। मंदिरों और पूजा स