गिरिडीह: गिरिडीह में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, दो नाबालिग मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह में देह व्यापार गिरोह के उद्भेदन के बाद बुधवार को साढ़े 3 बजे एसपी ऑफिस में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी। बताया गया कि इन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो इलाके में कुछ लड़कियों को डरा-धमकाकर और मारपीट कर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है।