नैनवां: फुलेता पुलिया के पास रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवारी युवक की हुई मौत
Nainwa, Bundi | Jul 30, 2024 फुलेता गांव की पुलिया के पास रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर नैनवा पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर नैनवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।