नैनवां: नैनवा थाना क्षेत्र में 2 माह पूर्व किशोरी के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में पोक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
Nainwa, Bundi | Jul 30, 2024 नैनवा थाना क्षेत्र में दो माह पहले 16 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में नैनवा पुलिस ने एक आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। नैनवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के निर्देश दिए।