नैनवां: धुंधलेश्वर महादेव मन्दिर के कुंड में नहाते समय युवक हुआ घायल, घायल युवक का देई अस्पताल में कराया उपचार
Nainwa, Bundi | Jul 29, 2024 जैतपुर व तलवास के बीच स्थित धुंधलेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में छलांग लगाना युवक पर भारी पड़ गया। जानकारी अनुसार कुंड में नहाते समय युवक के ऊपर दूसरे युवक के कूदने से घायल हो गया घायल युवक का देई अस्पताल में उपचार करवाया। रवि वर्मा पुत्र महावीर के कुंड में छलांग लगाने के बाद एक अन्य साथी ने और छलांग लगा दी। जिससे उसके मुंह पर चोट लग गई।