गुना कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में 30 जनवरी को खनिज विभाग की टीम में गुना क्षेत्र के ग्राम उकावद में बिना अनुमति बिना रॉयल्टी के रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने कहा, दोनों वाहनों को जप्त कर कलेक्ट्रेट कार्यालय में रखा गया है। नियम अनुसार आगे की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।