दरभंगा: दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बना रेलवे सहायता बूथ, परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
इन दिनों बिहार में परीक्षा का दौर चल रहा है। इसी को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे सहायता बूथ बनाया गया है। जहां बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को कई बातों की जानकारी दी जाती है। इस संबंध में मौजूद TTE ने कई जानकारी शनिवार को दोपहर 2 बजे दी है। उन्होंने कहा कि 30 मई 2026 को शाम में 6:15 पर परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा।