होशंगाबाद नगर: मोहर्रम पर्व पर विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिये रामलीला मैदान में रखे, मुख्य कार्यक्रम हुआ आयोजित,करबला घाट पर विसर्जन
नर्मदापुरम के रामलीला मैदान में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत पर शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।रात करीब 3 बजे तक रामलीला मैदान में चले मुख्य कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए, कौमी एकता की मिसाल पेश करने वाले इस पर्व पर भी लोग ताजियों में लोहबान छोड़ने पहुंचे ।