मोहनलालगंज: फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी कागजात बनाकर जमीन और संपत्ति पर अवैध दावा करने की कोशिश की थी। जांच में पता चला कि वह एक मृतक व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल कर दस्तावेजों में हेरफेर कर रहा था।