सकरा: बाजी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में भारी तनाव, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार दोपहर एक बजे में दो पक्षों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस की हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। प्रथम पक्ष के हरिश्चन्द्र पासवान ने बताया कि उनका खतियानी जमीन पर एक ग्रामीण जबरन कब्जा कर मकान बना रहे हैं।