लोहरदगा: लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने आलोक कुमार साहू को निजी सहायक नियुक्त किया
लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने मंगलवार शाम 5 बजे अपने आवास पर आयोजित एक बैठक में लोहरदगा और गुमला जिलों के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लोहरदगा निवासी आलोक कुमार साहू को अपना निजी सहायक (पीए) नियुक्त करने की घोषणा की। इस निर्णय का सभी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।