बड़ा मलेहरा: थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैला रहे आदतन अपराधी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
बड़ा मलहरा पुलिस ने संदेही को घेराबंदी कर तलाशी ली गई। संदेही कमर में दाहिनी तरफ अवैध हथियार 315 बोर का देसी कट्टा खोसे था एवं पेट की जेब में कारतूस रखे था। सावधानी पूर्वक अवैध हथियार एवं कारतूस आरोपी के पास से जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी लोकेंद्र सिंह बुंदेला ग्राम मवई का निवासी है एवं आदतन अपराधी है।