बड़ा मलेहरा: बड़ामलहरा में पोते ने फ़ाँसी लगाने से मौत तो सदमे में आने से दादा की भी रोते रोते हुई मौत पुलिस जांच में जुटी
बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर ग्यारह में दो बच्चो के पिता ने फ़ाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जिसके सदमे में आने से उसके दादा की भी मौत हो गयी । एक ही घर से दो आर्थियां निकलने से लोगो की आंखे नम हो गयी और मातम छा गया। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़ामलहरा अस्पताल भेज दिया गया है।