बड़ा मलेहरा: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस जांच में जुटी, घुवारा की घटना
भगवाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर घुवारा में सड़क दुर्घटना में घायल 60 वर्षीय विधवा महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक घुवारा के वार्ड नंबर 11 की निबासी विधवा महिला गुलशन बानो उम्र 60 साल की 3 जुलाई को मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसे इलाज के लिए टीकमगढ़ से सागर और वहां से नागपुर ले जाया।