बड़ा मलेहरा: अज्ञात चोर ने चटकाए ताले 40 नंग पुरानी बैटरी हुई चोरी पुलिस जांच में जुटी, सिंचाई कॉलोनी की घटना
थाना प्रभारी ने आज बताया की पीड़ित दुकानदार जहीर खान निवासी वार्ड नंबर एक ने थाना में आवेदन दिया है की बीते दिन जब उसने सिंचाई कॉलोनी के शामने दुकान का शटर उठाकर देखा तो उसकी दुकान में रखी 40 नंग पुरानी बैटरी चोरी हो गई उक्त घटना को किसी अज्ञात चोर ने चार पहिया वाहन की मदद से अंजाम दिया है पीड़ित दुकानदार के शिकायती आवेदन पर पुलिस जांच में जुट गई है।