समस्तीपुर: अंगार घाट इलाके में बाइक की टक्कर से जख्मी महिला की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत
अंगार घाट के रहने वाले गणेश कुमार ने बताया कि शनिवार के शाम उनकी मां निकास के लिए घर से बाहर सड़क पर निकली थी। उसी दौरान एक बाइक चालक में जोरदार टक्कर मार दिया। जख्मी हालत में हीरा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।