हैदरगढ़: लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास शराब की दुकान के समीप मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास स्थित एक शराब की दुकान के पास रविवार रात मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस के अनुसार, शुभम पुत्र राजेश और शिवा पुत्र राजेश निवासी कोठी शराब के ठेके पर मौजूद थे।