जल निगम द्वारा मरम्मत के नाम पर जारी दो दिन के रोस्टर के बावजूद पिछले चार दिनों से शहर में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। नलों की टोंटियां सूखी पड़ी हैं। सबसे खराब हालात ऊंचाई वाले मोहल्लों के हैं, जहां हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं या खारा पानी दे रहे हैं। मजबूरी में लोग इसी पानी का उपयोग कर रहे हैं। पानी की किल्लत से नाराज समदनगर के लोगों ने डीएम से शिकायत की।