सेन्हा: जीव दया फाउंडेशन तथा होप संस्था के द्वारा सेन्हा प्रखंड के कुंदगड़ी गांव मे राशन व यूनिफार्म का किया गया वितरण।
लोहरदगा : शनिवार को जीव दया फाउंडेशन तथा होप के संयुक्त तत्वाधान में लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के कुंदगड़ी गांव तथा बरही टंगरा टोली, किस्को प्रखंड के सेमरडीह स्थित बिरहोर कॉलोनी तथा लोहरदगा प्रखंड के खखपरता गांव में राशन का वितरण किया गया एवं दूध बिस्किट परियोजना के तहत बच्चों को यूनिफॉर्म का वितरण किया गया।