सेन्हा: जलछाजन के माध्यम से विकास कार्य को गति प्रदान होगा,सेन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू।
जलछाजन के तहत विकास कार्य को गति प्रदान हेतु सेन्हा प्रखंड कार्यालय सेन्हा में प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू के अध्यक्षता में बीपीओ और सीएफटी परियोजना के कार्यकर्ताओं के साथ जलछाजन से सम्बंधित बैठक आयोजन किया गया।