सेन्हा: लोहरदगा बक्शीडीपा पुलिस लाईन मे शहीद पुलिस जवान को एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई।
लोहरदगा मृतक एएसआई धर्मेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस कप्तान हरीश बिना जमा की अगुवाई में गुरुवार को पूर्वाह्न शोक सलामी दिया गया। लोहरदगा बक्शीडीपा स्थिति पुलिस लाईन में शोक सलामी के बाद मृतक पुलिस जवान ASI धर्मेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पटना भेजा गया। इस दौरान पुलिस महकमे में गम का माहौल छाया रहा।