सेन्हा: केंद्रीय विद्यालय में किया गया पौधारोपण लोहरदगा डीएफओ अरविंद कुमार ने कहा बेहतर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी।
विश्व पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा वन विभाग के तत्वाधान में लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. लोहरदगा डीएफओ अरविंद कुमार के साथ केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों ने पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।