कांके: झारखंड के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने किया जारी
Kanke, Ranchi | May 20, 2026 झारखंड के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार आज बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू चल सकती है।