जालौन: ग्राम उदोतपुरा के पास बाइक का टायर फटने से मासूम व दंपत्ति हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jalaun, Jalaun | Mar 18, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा के पास दंपति अपने मासूम बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी चलती बाइक में अचानक टायर फट गया और मासूम सहित दंपति रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका उपचार किया गया हैं।