जालौन: सिरसा कलार क्षेत्र के जंगल में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, 1 किलोमीटर के इलाके में फैली आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू
Jalaun, Jalaun | Mar 17, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में अज्ञात कर्म के चलते जंगल में आग लग गई, वहीं देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि आग में विशाल रूप ले लिया और लगभग 1 किलोमीटर फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया और आग को बढ़ाने से रोका है साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस भी जांच पड़ताल में लगी हुई है।