हुज़ूर: किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा प्लान: मसाला फसलों में नंबर-1 एमपी, अब फूलों और प्रोसेसिंग पर ध्यान
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मध्यप्रदेश मसाला फसलों के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है| लेकिन अब फूलों,फलों और सब्जियों के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छूने की जरूरत है|