पूरनपुर: कजरी में बेटी के घर जाते समय सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका
पूरनपुर। शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव लरती निवासी 30 वर्षीय अमन पुत्र मुन्ने का शव मंगलवार की रात पूरनपुर-खुटार हाईवे पर कजरी निरंजनपुर के पास सड़क किनारे मिला। अमन बाइक से अपनी बेटी के घर मैनाकोट गेहूं और बच्चों के लिए खिलौने लेकर जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी भेजा,