शाहजहांपुर: त्योहारों पर सुरक्षा सख्त, सीओ सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया पैदल गश्त
शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए रविवार को थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में पुलिस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।