चौपारण: दादपुर पंचायत के नेवरीकरमा मध्य विद्यालय में 1.05 करोड़ से होंगे विकास कार्य
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से दादपुर पंचायत के ग्राम नेवरीकरमा स्थित मध्य विद्यालय में करीब 1.05 करोड़ रुपये की लागत से चार नए वर्ग कक्ष, शौचालय, चाहरदीवारी एवं अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस योजना की अनुमानित लागत ₹1,05,91,100 है। निर्माण कार्य के लिए 13 जुलाई 2026 को निविदा (टेंडर) जारी/आयोजित की जाएगी।