बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में 2 एक्टिव रॉबर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लुटा गया 95,000 कैश और चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी की पहचान युसूफ और वरिष्ठ के रूप में हुई है। यह दोनों उत्तम नगर और द्वारका के रहने वाले हैं।