द्वारका: द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 2300 क्वार्टर शराब के साथ एक अंतरराज्यीय शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने चुनाव नजदीक देखते हुए अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 2300 क्वार्टर शराब का बरामद किया है। तस्करी के आरोप में एक इंटरेस्टेड शराब सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी में इस्तेमाल एक कार को भी पुलिस ने जप्त किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गंगाराम के रूप में हुई है।