द्वारका: पश्चिमी ज़िला AATS ने लुटेरे को दबोचा, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित
पश्चिमी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने आर्म्स रॉबरी के एक मामले में वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अन्वेष उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। यह पहले से तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इस आरोपी को डेढ़ साल पहले भलस्वा डेयरी इलाके में हुई लूट के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर दिया था।