धमदाहा: राजा की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, गायब मोबाइल की तलाश में जुटी पुलिस
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अरुण मंडल के पुत्र राजा कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस चर्चित घटना को लेकर धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी के निर्देश पर सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।