शाहपुर: भटियाकुआं के पास बाइक से गिरकर बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
Shahpur, Betul | Mar 20, 2024 शाहपुर थाने के भटियाकुआं के पास मंगलवार रात करीब 8.30 बजे बाइक से गिरकर बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भटियाकुआं के पास बाइक से गिरकर बाइक सवार सरवन कवडे और रमेश उइके घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।