गुरुवार 3 बजे नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेशानुसार शहर में फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कलेक्ट्रेट रोड से सत्कार तिराहा तक तथा परासिया रोड स्थित सत्कार तिराहे से सर्किट हाउस तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर रखे स्टैंड बोर्ड, कुर्सियां व अन्य सामान जब्त किए गए।