कुशलगढ़: कुशलगढ़ क्षेत्र के गांवों का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, जल समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश
बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉक्टर इन्द्रजीत यादव ने कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र में पंचायत समिति स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 10 से अधिक परिवाद दर्ज हुए, जिन पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।