ब्यावर: दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, चोरों ने 52 हजार के जेवर और नकदी ले उड़े, पीड़िताओं ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Beawar, Ajmer | Apr 21, 2026 ब्यावर। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कालेज रोड स्थित खन्ना कॉलोनी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से नकदी और जेवरात सहित करीब 52 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अन