भीलवाड़ा: प्रभारी सचिव ने जिले में आयोजित ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी व जिले के प्रभारी सचिव राजन विशाल गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने बनेड़ा क्षेत्र के महुआ खुर्द में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं नगर निगम परिसर में आयोजित शहरी ग्रामीण सेवा शिविर एवं नगर निगम परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया।