बारा: शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
Bara, Allahabad | Apr 24, 2026 प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर और रेलवे आवासों में 24 घंटे बिजली व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।