पीपलदा: खातोली पुलिस ने क़स्बे में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने पर 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 10, 2024 खातोली पुलिस ने आज शराब पीकर क़स्बे में हंगामा करने पर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि खातोली पुलिस ने गश्त के दौरान क़स्बे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने पर काशीराम पुत्र रामनिवास, विष्णु पुत्र बद्रीलाल व विष्णु पुत्र मुकेश बैरवा को गिरफ्तार किया है। तीनो के खिलाफ 60 पुलिस एक्ट व आईपीसी की धारा 510 में कार्यवाही की है।