पीपलदा: खातोली पुलिस ने मध्यप्रदेश सीमा पार्वती नदी की पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान युवक को अवैध देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 9, 2024 खातोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश सीमा पार्वती नदी की पुलिया पर आज एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। SP करण शर्मा ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के चलते पार्वती नदी पुलिया मध्यप्रदेश सीमा पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक पर शक होने पर उसे चेक किया तो उसके पास एक अवैध देशी कट्टा मिला।पुलिस ने आरोपी माल सिंह पुत्र विजय को गिरफ्तार किया।