मऊ: मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से जा रही 26 वर्षीय युवती गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से जा रही 26 वर्षीय युवती गिर गई। वही इस घटना में 26 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वही स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में 108 एंबुलेंस के ईएमटी सोनू कुमार और पायलट ज्ञान प्रकाश यादव के द्वारा मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।