खुसरूपुर: खुसरूपुर रेल पुलिस ने स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन से 50 लीटर विदेशी शराब बरामद की
खुसरूपुर रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झाझा पैसेंजर ट्रेन से 50 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहा है। खुसरूपुर रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सभी शराब अलग-अलग कंपनी के हैं जो तीन बैग से वरामद हुआ है। शराब की अनुमानित कीमत 75000 रूपये है। शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई करते हुए धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है।