ब्यावरा: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने नवागत ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी का किया स्वागत
Biaora, Rajgarh | May 11, 2026 भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के द्वारा सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब ब्यावरा सिटी थाने पहुंचकर ब्यावरा के नवागत थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम जगदीश दांगी सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।