खंडवा नगर: खंडवा में ठेकेदार के 4 कर्मचारी जेल भेजे गएः आदिवासी के घर बिना वर्दी दबिश देने पर हुआ था विवाद
खंडवा जिले स्थित ग्राम कुमठी में आदिवासी परिवार के घर अवैध शराब पकड़ने के लिए दबिश देने का मामला अब तूल पकड़ गया है। पुलिस ने बुधवार को इस घटना में शामिल शराब ठेकेदार के चार कर्मचारियों और आदिवासी समाज के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही, ठेकेदार की टीम के साथ बिना वर्दी के मौके पर गए दो पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है,