कार्यक्रम की अध्यक्षता का कार्य पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र राय ने किया वहीं संचालन का कार्य पूर्व मुखिया रजनीश कुमार बबलू ने किया. कार्यक्रम के दौरान मौजूद संयुक्त निबंधक कोसी प्रमण्डल निसार अहमद, सहायक निबंधक रामावतार यादव, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार ने उपस्थित किसानों को पैक्स के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।