दातागंज: दातागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं
शनिवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक दातागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने जनसमस्याएं सुनी है। समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। बाकी शिकायतों को समय से निस्तारण को लेकर डीएम ने निर्देश दिए हैं।