ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में समाधान दिवस के दौरान गुटखा खाते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल, अनुशासनहीनता उजागर
लोगों को नियम कानून का पाठ पढ़ाने वाले मातहत ही अगर नियमों की अवहेलना करें तो कैसे लगेगा।शनिवार को ऊँचाहार तहसील में एसडीएम विवेक राजपूत की अध्यक्षता में समाधान दिवस चल रहा था, तो वहीं दूसरी ओर सभागार में मौजूद एक दरोगा जी अनुशासनहीन होकर कायम पान मसाला खाने में मशगूल थे, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।दरोगा गदागंज थाने में तैनात हैं।