🤝 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के सशक्तिकरण हेतु जिला प्रशासन दुर्ग की संवेदनशील पहल! 🤝👴👵
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से, एआईसी (AIC 👴), ईआईएल (EIL 👵) के सीएसआर तथा एलिम्को (ALIMCO 📌) रायपुर द्वारा सुपेला भिलाई स्थित भक्त माता कर्मा सांस्कृतिक भवन में निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन व चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया।
📌 प्रमुख बिंदु:
शिविर में कुल 97 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया।
मोटराइज्ड ट्रायसायकल (14), ट्रायसायकल (5), बैसाखी (26), व्हीलचेयर (6) सहित श्रवण यंत्र व अन्य कुल 122 सहायक उपकरणों का चिन्हांकन हुआ।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
📢 अगला शिविर सूचना
तिथि: 7 सितम्बर
स्थान: मंगल भवन (नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के पीछे)
सम्मिलित क्षेत्र: भिलाई-चरोदा, कुम्हारी, जामुल, अहिवारा, धमधा एवं जनपद पंचायत धमधा के समस्त ग्राम।
जरूरतमंद हितग्राही इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएं!
#DurgAdministration #SocialWelfare #ALIMCO #DivyangjanSashaktikaran #DurgNews BhilaiCharoda PublicService
Durg, Chhattisgarh | Sep 7, 2026